Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, February 8, 2026

कठिन प्रश्न पत्र देखकर शिक्षक का बिगड़ा स्वास्थ्य ,सीने में अचानक हुआ दर्द

 कानपुर। कन्नौज के तिर्वा निवासी हरनाथ सिंह सरकारी शिक्षक हैं। वे शनिवार को दूसरी पाली में दो बजे चकेरी श्यामनगर स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) देने पहुंचे थे। परीक्षा शुरू होने के करीब एक घंटे बाद उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश हो गए। स्कूल स्टाफ ने उन्हें तुरंत एक अलग कमरे में लिटाया। परीक्षा समाप्त होने के बाद उनकी हालत और बिगड़ी, जिस पर साथी अभ्यर्थी सत्येंद्र सिंह और कवेंद्र सिंह उन्हें कार से अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज किया गया। 



तबीयत खराब होने पर वह परीक्षा भी नहीं दे पाए। वहीं, परीक्षा देने आये कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर आते ही उनके पसीना आने लगा था। इस पर उन्होंने कई बार पानी भी पिया, जिससे माना जा रहा है कि कठिन प्रश्न पत्र देखकर उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है। वहीं, प्रधानाचार्या, विजय श्री पांडेय ने बताया कि परीक्षा से दो मिनट पहले ही उनकी तबीयत खराब हुई थी। बीपी हाई होने पर अभ्यर्थी को बाहर भेजा गया था। ड्राइवर लेकर उनको चला गया था। 

कठिन प्रश्न पत्र देखकर शिक्षक का बिगड़ा स्वास्थ्य ,सीने में अचानक हुआ दर्द Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link