Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 6, 2026

यूपी में 6 मार्च तक स्कूल बंद होने की खबर अफवाह, शिक्षा विभाग ने नहीं जारी किया कोई आदेश

यूपी में 6 मार्च तक स्कूल बंद होने की खबर अफवाह, शिक्षा विभाग ने नहीं जारी किया कोई आदेश


लखनऊ: सोशल मीडिया और कुछ ऑनलाइन न्यूज प्लेटफॉर्म पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 मार्च तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से अब तक ऐसा कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कई सोशल मीडिया पोस्ट और कुछ ऑनलाइन चैनलों द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि प्रदेश में स्कूल 6 मार्च तक बंद रहेंगे। लेकिन शिक्षा विभाग या सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


सूत्रों के मुताबिक फिलहाल स्कूल अपने निर्धारित समय पर ही खुलेंगे और शिक्षकों को भी समय से विद्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर भी ऐसी किसी छुट्टी का आदेश जारी नहीं हुआ है।


इसलिए अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक आदेश या सूचना पर ही भरोसा करें।


अपडेटमार्ट्स (UpdateMarts) भी फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं करता है, क्योंकि शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल बंद करने से संबंधित कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

यूपी में 6 मार्च तक स्कूल बंद होने की खबर अफवाह, शिक्षा विभाग ने नहीं जारी किया कोई आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link