Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 6, 2026

पेपर लीक की अफवाह फैलाने में चार यूट्यूबर पर मुकदमा दर्ज

 पेपर लीक की अफवाह फैलाने में चार यूट्यूबर पर मुकदमा दर्ज

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर यूट्यूब पर भ्रामक खबर और वीडियो वायरल करने के आरोप में चार यूट्यूबर के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इनके चैनलों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र लीक होने का दावा कर अफवाह फैलाई गई। इससे परीक्षार्थियों और अभिभावकों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।


माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यूट्यूब चैनलों के संचालकों की पहचान कर उन्हें ट्रेस करने में जुटी है। तहरीर में कहा गया है कि कुछ यूट्यूब चैनलों ने बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की भ्रामक खबर और वीडियो प्रसारित किए। इससे न केवल परीक्षार्थियों व अभिभावकों में दहशत और भ्रम की स्थिति बनी, बल्कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की छवि भी धूमिल करने की कोशिश की गई।




पुलिस ने जिन यूट्यूब चैनलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, उनमें ‘टारगेट बोर्ड आर्ट्स क्लास’, ‘ऑनलाइन स्टडी विथ दीवाकर सर’, ‘सम्राट एकेडमी’ और ‘साइंस की पढ़ाई’ शामिल है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ओम नारायण गौतम का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चैनलों को संचालित करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पेपर लीक की अफवाह फैलाने में चार यूट्यूबर पर मुकदमा दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link