Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 12, 2026

प्रारूप पर फर्जी शिक्षकों का ब्यौरा तलब

प्रारूप पर फर्जी शिक्षकों का ब्यौरा तलब


कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाकर बर्खास्त होने वाले शिक्षकों की मुश्किल बढ़ने वाली है। शिक्षा निदेशालय के साथ-साथ राज्य अपर सचिव ने प्रोफार्मा (प्रारूप) जारी कर बेसिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। 

जनपद में 2016 से लेकर 2025 तक 22 शिक्षकों पर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज पर नौकरी करने का आरोप सिद्ध हुआ। जिसके बाद उन्हें बर्खास्त किया गया। इन सभी शिक्षकों पर 2024 व 2025 में सदर कोतवाली में धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत कराया गया लेकिन कोतवाली पुलिस कुछ करती इससे पहले बर्खास्त शिक्षकों ने कोर्ट चले गए। इससे पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। 



बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारूप पर बर्खास्त शिक्षकों का ब्यौरा शासन व शिक्षा निदेशालय ने इसीलिए तलब किया है कि कोर्ट में चल रहे मामलों में विभाग की पैरवी इन प्रारूप प्रपत्रों के आधार पर मजबती से हो सके। रिपोर्ट मांगे जाने के बाद विभागीय कर्मचारी पुराने प्रपत्रों को खंगालने में लगे हैं। 

फर्जी अभिलेख के सहारे बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी करने वाले बर्खास्त शिक्षकों के बारे में जानकारी मांगी गई है। संबंधित प्रारूप पर रिपोर्ट भेजी जाएगी। 
-रिद्धि पांडेय, बीएसए, महराजगंज


प्रारूप पर फर्जी शिक्षकों का ब्यौरा तलब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link