Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 12, 2026

बीएसए के औचक निरीक्षण से स्कूलों में मचा हड़कंप, तीन प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका...

 बीएसए के औचक निरीक्षण से स्कूलों में मचा हड़कंप, तीन प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका...



गाजीपुर। सादात ब्लॉक के कई प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार को औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।


बीएसए ने सादात क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय आसपुर, प्राथमिक विद्यालय आतमपुर छपरा, प्राथमिक विद्यालय परसनी तथा मुबारकपुर हरतरा स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षकों द्वारा शिक्षक संदर्शिका का उपयोग नहीं किया जा रहा था और उनकी शिक्षक डायरी भी अधूरी पाई गई। इसके अलावा कुछ छात्र बिना यूनिफॉर्म के मिले, जिस पर संबंधित प्रधानाध्यापक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।


जांच के दौरान विद्यालयों में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। वहीं विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों से संबंधित सामग्री का सही रखरखाव नहीं मिला और स्टॉक पंजिका भी मौके पर प्रस्तुत नहीं की जा सकी।


इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए बीएसए उपासना रानी वर्मा ने संबंधित तीन प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टरों का वेतन रोकने का आदेश दिया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।


#Ghazipur #Sadat #BSAInspection #EducationDepartment #thekarail #UPNews #SchoolInspection #HindiNews #BreakingNews

बीएसए के औचक निरीक्षण से स्कूलों में मचा हड़कंप, तीन प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका... Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link