Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 12, 2026

यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट को लेकर सामने आया नया अपडेट

यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट को लेकर सामने आया नया अपडेट

प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को समाप्त हो जाएंगी। वहीं, 18 मार्च से कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो जाएगा। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने की संभावना है। 


बुधवार को 169 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं हुईं। प्रथम पाली में हाईस्कूल संगीत गायन एवं इंटर लेखा शास्त्र (वाणिज्य वर्ग) एवं एनसीसी तथा द्वितीय पाली में हाईस्कूल पाली अरबी, फारसी एवं इंटरमीडिएट पाली, अरबी, फारसी की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत 68,773 परीक्षार्थियों में से 66,255 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली में पंजीकृत 1279 परीक्षार्थियों में से 1049 परीक्षार्थी उपस्थित रहे

यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट को लेकर सामने आया नया अपडेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link