Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 18, 2026

प्रधानाध्यापक से जंजीर छीन ले गए बाइक सवार लुटेरे, प्रधानाध्यापक से जंजीर छीन ले गए बाइक सवार लुटेरे

प्रधानाध्यापक से जंजीर छीन ले गए बाइक सवार लुटेरे, प्रधानाध्यापक से जंजीर छीन ले गए बाइक सवार लुटेरे

बीआरसी में मंगलवार सुबह प्रशिक्षण में शामिल होने जा रहीं प्रधानाध्यापक के साथ पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर चेन छी ली। छीनाझपटी के दौरान बदमाश के हाथ में साड़ी फंस जाने से प्रधानाध्यक गिरकर घायल हो गईं। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन के साथ बदमाशों की तलाश शुरू की है।



अकबरपुर के गांधी नगर निवासी नीलम तिवारी (60) ने बताया किवह उच्च प्राथमिक विद्यालय बनार अलीपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह 10:20 बजे के करीब वह अकबरपुर बीआरसी में चल रहे शारदा प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। बीआरसी के पीछे एक हॉस्पिटल के पास पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके आगे से बाइक मोड़ी। जबतक वह कुछ समझ पातीं तब तक पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली। छीनाझपटी के दौरान प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए घर से पैदल बीआरसी जा रही थीं प्रधानाध्यापक बदमाश ने उनकी साड़ी का पल्लू भी पकड़ लिया। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। उन्होंने जब तक स्वयं को संभाल कर चीखना शुरू किया तब तक बदमाश मौके से भाग निकले। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बाइक चलाने वाला युवक हेलमेट लगाए था जबकि पीछे बैठा युवक गमछे से अपना चेहरा बांधे हुएथा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर अस्पताल व आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार घटना को अंजाम देकर भागते हुए नजर आते हैं। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर छानबीन करने के साथ बदमाशों की तलाश की जा रही है। अभी तक प्रधानाध्यापक की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।




कानपुर देहात। अकबरपुर




बीआरसी में मंगलवार सुबह प्रशिक्षण में शामिल होने जा रहीं प्रधानाध्यापक के साथ पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर चेन छी ली। छीनाझपटी के दौरान बदमाश के हाथ में साड़ी फंस जाने से प्रधानाध्यक गिरकर घायल हो गईं। पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन के साथ बदमाशों की तलाश शुरू की है।




अकबरपुर के गांधी नगर निवासी नीलम तिवारी (60) ने बताया कि


वह उच्च प्राथमिक विद्यालय बनार अलीपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह 10:20 बजे के करीब वह अकबरपुर बीआरसी में चल रहे शारदा प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। बीआरसी के पीछे एक हॉस्पिटल के पास पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनके आगे से बाइक मोड़ी। जबतक वह कुछ समझ पातीं तब तक पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली। छीनाझपटी के दौरान




बदमाश ने उनकी साड़ी का पल्लू भी पकड़ लिया। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। उन्होंने जब तक स्वयं को संभाल कर चीखना शुरू किया तब तक बदमाश मौके से भाग निकले। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बाइक चलाने वाला युवक हेलमेट लगाए था जबकि पीछे बैठा युवक गमछे से अपना चेहरा बांधे हुए




था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर अस्पताल व आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार घटना को अंजाम देकर भागते हुए नजर आते हैं। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर छानबीन करने के साथ बदमाशों की तलाश की जा रही है। अभी तक प्रधानाध्यापक की ओर से तहरीर नहीं मिली है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।


प्रधानाध्यापक से जंजीर छीन ले गए बाइक सवार लुटेरे, प्रधानाध्यापक से जंजीर छीन ले गए बाइक सवार लुटेरे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link