Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, March 18, 2026

टीईटी का विज्ञापन इसी माह जारी किए जाने की तैयारी

 प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पहली बार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग कराएगा। परीक्षा आयोजन की तिथि दो, तीन एवं चार जुलाई आयोग पहले ही निर्धारित की जा चुकी है। परीक्षा आयोजन में साढ़े तीन महीने का समय रह जाने को देखते हुए आयोग इसी माह टीईटी का विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है, ताकि आवेदन लेकर उसी अनुरूप प्रश्नपत्र निर्माण, परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया समय रहते पूरी की जा सके।


अभी तक यह परीक्षा उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) कराता रहा है। अंतिम बार टीईटी का विज्ञापन अक्टूबर-2021 में पीएनपी ने जारी किया था, जिसकी परीक्षा जनवरी-2022 में कराई गई थी। इसके बाद से प्रशिक्षित प्रतियोगी टीईटी का विज्ञापन जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शिक्षक भर्तियां कराने के साथ-साथ टीईटी के आयोजन को लेकर भी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने तैयारी कर ली है। शिक्षा आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में 20 जनवरी को हुई बैठक में टीईटी 2026 के आयोजन की तिथि घोषित की गई थी। उसके बाद से अब तक आवेदन लेने के लिए विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। विज्ञापन जारी किए जाने को लेकर आयोग ने बैठक में विचार-विमर्श कर योजना तैयार कर ली है। इसी माह विज्ञापन जारी किया जा सकता है।


29-30 जनवरी को भी प्रस्तावित थी परीक्षा शिक्षा सेवा चयन


आयोग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पाण्डेय की अध्यक्षता में एक अगस्त 2025 की हुई आयोग की बैठक में टीईटी के आयोजन की तिथि 29-30 जनवरी 2026 निश्चित की गई थी लेकिन इस संबंध में विज्ञापन ही नहीं जारी किया गया। बाद में उनसे त्यागपत्र ले लिया गया। बाद में नियुक्त हुए अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार से प्रतियोगी उम्मीद कर रहे थे कि 29-30 जनवरी को प्रस्तावित तिथि पर परीक्षा आयोजन पर वह निर्णय लेंगे, जनवरी में हुई आयोग की बैठक में नई तिथि घोषित कर दी।

टीईटी का विज्ञापन इसी माह जारी किए जाने की तैयारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link