Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 29, 2026

गंदे कपड़े देख शिक्षिका ने डांटा तो पांचवीं की छात्रा ने जान दी, हंगामा

गंदे कपड़े देख शिक्षिका ने डांटा तो पांचवीं की छात्रा ने जान दी, हंगामा



कन्नौज : गंदे कपड़े पहन कर स्कूल आने पर शिक्षिका के डांट लगाने से आहत कक्षा पांच की छात्रा ने घर आकर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे घटना के बाद स्वजन व ग्रामीणों ने शव को स्कूल परिसर में रख हंगामा व नारेबाजी की। अधिकारियों के समझाने पर करीब पांच घंटे बाद शांत हुए। हालांकि, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की जांच में सहपाठियों ने फटकारे जाने से इन्कार किया है। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर चार शिक्षकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट व फटकारने की रिपोर्ट दर्ज की है।


अजय कुमार बाथम दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं। उनकी


10 वर्षीय पुत्री निधि सुबह साइकिल से कंपोजिट विद्यालय बेहटा रामपुर पहुंची। प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षक बच्चों के नाखून, बाल व साफ-सफाई की जांच कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान निधि को रोककर एक शिक्षिका ने उसे डांटते हुए साफ कपड़े में स्कूल आने की हिदायत दी। इससे आहत निधि बस्ता स्कूल में ही छोड़कर रोते हुए घर आ गई। मां आरती देवी ने रोने का कारण पूछा, लेकिन कुछ बताए बिना कमरे में चली गई। काफी देर बाद मां ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव छत के कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। करीब 10:45 बजे शव उतार कर स्वजन व ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए व सफाईकर्मी को दौड़ा लिया।

गंदे कपड़े देख शिक्षिका ने डांटा तो पांचवीं की छात्रा ने जान दी, हंगामा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link