Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 4, 2026

दूसरे जिले से हाजिरी बनाने वाले 22 शिक्षकों पर बड़ी कार्यवाही

 दूसरे जिले से हाजिरी बनाने वाले 22 शिक्षकों पर बड़ी कार्यवाही 



बांका जिले में ई-शिक्षा कोष ऐप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीपीओ) संजय कुमार यादव के नेतृत्व में प्रशासन ने विद्यालय से बाहर रहकर दूसरे जिले या राज्य से हाजिरी बनाने वाले शिक्षकों पर सख्त रुख अपनाया है. हाल ही में ऐसे 22 शिक्षकों को विभिन्न तिथियों में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्हें सात दिनों के अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है.25 मार्च को रानी कुमारी, संतोष कुमार और कुमुद कुमारी को नोटिस दिया गया. 26 मार्च को सद्दाम हुसैन, मु. इमरान, मोहन कुमार यादव, कुमारी मणिमाला, मुकेश कुमार, श्यामाकांत शर्मा और सरिता कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा गया. 28 मार्च को दिगंबर कुमार सिंह, रिचाधर शुक्ला, नीरज कुमार, लाल बहादुर प्रजापति, रश्मि रानी और कुमुद कुमारी को नोटिस जारी किया गया, जबकि 30 मार्च को गौरव कुमार गौतम, देवराज इंद्र, कृष्णा कुमार हांसदा, सौरभ कुमार अयोध्या, कुमुद कुमारी, गुलशन गुलाब, मु. रजी अहमद और रजत आनंद शामिल रहे. डीपीओ कार्यालय के अनुसार, हाल ही में एक दर्जन शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा गया था, जिन्हें दूसरे जिले से हाजिरी बनाते पकड़ा गया. उनकी सेवा पुस्तिका में भी इस संबंध में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का निर्देश दिया गया. इसके बावजूद कुछ शिक्षक नियमों का उल्लंघन जारी रखे हुए हैं, जिस पर प्रशासन ने अब और सख्ती बढ़ा दी है. ई-शिक्षा कोष ऐप जीपीएस आधारित उपस्थिति सुनिश्चित करता है, जिससे ऐसे उल्लंघन आसानी से पकड़े जा रहे हैं.


डीपीओ संजय कुमार यादव ने स्पष्ट कहा कि सभी शिक्षकों के लिए अपने विद्यालय में समय पर उपस्थित रहना अनिवार्य है. जिले के बाहर या अन्य स्थानों से हाजिरी बनाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा. उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही पर वेतन कटौती, सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि और अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. संजय कुमार यादव डीपीओ ने कहा कि सभी शिक्षकों को समय पर अपने विद्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य है. 


चेतावनी देते हुए कहा स्थानों से हाजिरी बनाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा. प्रशासन की इस सख्ती से बांका जिले की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. ई-शिक्षा कोष ऐप के प्रभावी उपयोग से शिक्षकों की अनुपस्थिति और फर्जी हाजिरी पर अंकुश लगने की संभावना बढ़ गई है. इससे छात्रों को नियमित शिक्षण मिल सकेगा और सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में इजाफा होगा. शिक्षा विभाग बांका जिले में ई-शिक्षा कोष ऐप के माध्यम से निगरानी को और प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रहा है. डीपीओ ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके.

दूसरे जिले से हाजिरी बनाने वाले 22 शिक्षकों पर बड़ी कार्यवाही Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link