Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 4, 2026

डीएलएड सेमेस्टर परीक्षा अप्रैल-मई में प्रस्तावित

डीएलएड सेमेस्टर परीक्षा अप्रैल-मई में प्रस्तावित

प्रयागराज। डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल-मई में आयोजित की जाएंगी। डीएलएड, परीक्षा नियामक प्राधिकरण, सचिव ने बताया कि इसके लिए केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र भरे जाएंगे, जिनका प्रशिक्षण निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पूर्ण हो चुका है। सचिव के अनुसार, डीएलएड प्रशिक्षण-2023 चतुर्थ सेमेस्टर, डीएलएड प्रशिक्षण 2021 एवं 2023 के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर (आंशिक परीक्षा) के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा हेतु आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि सात अप्रैल से 15 अप्रैल निर्धारित है। डायट की ओर से इसका सत्यापन सात से 20 अप्रैल तक किया जाएगा।


सभी डायट एवं निजी बीटीसी /डीएलएड संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वेबसाइट पर जिला विद्यालय लॉगिन के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही, प्रशिक्षण बैचों का विवरण 20 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से कार्यालय को उपलब्ध कराएं। ब्यूरो

डीएलएड सेमेस्टर परीक्षा अप्रैल-मई में प्रस्तावित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link