Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 4, 2026

सीएम आज समय 9: 30 बजे वाराणसी से करेंगे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत, CM सीधा प्रसारण देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

 सभी जिलों और विद्यालयों में किया जाएगा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण


लखनऊ। प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में एक अप्रैल से नया सत्र 2026-27 शुरू हुआ है। इस क्रम में एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक पहले चरण में स्कूल चलो अभियान चलना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह 9.30 वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर से इस अभियान विधिवत शुरुआत करेंगे।


इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन व मुख्यमंत्री के विभिन्न सोशल मीडिया माध्यम से किया जाएगा। साथ ही सभी जिलों में डीएम की अध्यक्षता में भी यह कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन आदि की सहभागिता होगी। सभी बीआरसी पर ब्लॉक प्रमुख व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में, विद्यालयों में ग्राम प्रधान व आम लोगों के साथ इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा जाएगा।


महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक व शिक्षकों को इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। महानिदेशक ने यह भी कहा है कि सीएम के कार्यक्रम के समापन के बाद जिलों में, बीआरसी व विद्यालयों के द्वारा अभियान के लिए रैली भी निकाली जाए। 


*समस्त संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक)/ ज़िला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी ,ज़िला समन्वयक एवं सम्मानित शिक्षकगण; कृपया ध्यान दें:-*


दिनांक: 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:30 बजे से कंपोजिट विद्यालय ,शिवपुर, वाराणसी से माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण CM हैंडल पर निम्न लिंक्स के माध्यम से भी देखा जा सकेगा:-


१) Youtube (यू-ट्यूब पर)


https://www.youtube.com/c/UPGovtOfficial




अपेक्षित है कि उक्त कार्यक्रम की जानकारी समस्त अभिभावकों, शिक्षकों, एस०आर०जी०, ए०आर०पी० में प्रसारित की जाये,जिससे अधिक से अधिक समुदाय द्वारा उक्त कार्यक्रम को लाइव देखा जा सके, एवम् लाभान्वित हो सके


महानिदेशक


स्कूल शिक्षा, उ०प्र०

सीएम आज समय 9: 30 बजे वाराणसी से करेंगे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत, CM सीधा प्रसारण देखने के लिए यहां पर क्लिक करें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link