Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 4, 2026

सीएम आज वाराणसी से करेंगे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत

सीएम आज वाराणसी से करेंगे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत


लखनऊ। प्रदेश के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में एक अप्रैल से नया सत्र 2026-27 शुरू हुआ है। इस क्रम में एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक पहले चरण में स्कूल चलो अभियान चलना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह 9.30 वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय, शिवपुर से इस अभियान विधिवत शुरुआत करेंगे।




इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन व मुख्यमंत्री के विभिन्न सोशल मीडिया माध्यम से किया जाएगा। साथ ही सभी जिलों में डीएम की अध्यक्षता में भी यह कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन आदि की सहभागिता होगी। सभी बीआरसी पर ब्लॉक प्रमुख व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में, विद्यालयों में ग्राम प्रधान व आम लोगों के साथ इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा जाएगा।




महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक व शिक्षकों को इसके लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। महानिदेशक ने यह भी कहा है कि सीएम के कार्यक्रम के समापन के बाद जिलों में, बीआरसी व विद्यालयों के द्वारा अभियान के लिए रैली भी निकाली जाए। ब्यूरो



सीएम आज वाराणसी से करेंगे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link