यूपी बोर्ड : 25 के करीब नतीजे आने की संभावना
* प्रयागराज। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम की तैयारी अंतिम चरण में है। बोर्ड सूत्रों के मुताबिक, परिणाम 25 अप्रैल के आसपास घोषित किए जा सकते हैं। पिछले वर्ष भी परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया गया था।
इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 12 मार्च को संपन्न हो गई थी। हाईस्कूल की परीक्षा में करीब 26 लाख और इंटरमीडिएट में लगभग 24.50 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।
बोर्ड ने मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से 4 अप्रैल तक पूरा करा लिया। इसमें ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से नियुक्त 83,800 परीक्षकों समेत करीब 1.53 लाख कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया में तकनीकी सुधा
भी किए गए हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर सहित छह जिलों में पारंपरिक व्यवस्था के साथ-साथ परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन अंक अपलोड करने की व्यवस्था लागू की गई।
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि रिजल्ट की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। फिलहाल तकनीकी परीक्षण जारी है। 25 अप्रैल के आसपास परिणाम जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। आधिकारिक तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

