Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 22, 2026

अविवि की परीक्षाएं पांच मई से तीन पाली में

 अविवि की परीक्षाएं पांच मई से तीन पाली में

अयोध्याः डा. राममनोहर लोहिया अवध



विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षिक सत्र 2025-26 की परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आवासीय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं पांच मई से शुरू होकर पांच जून तक संचालित होंगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने विवि की आवासीय परिसर के विभागाध्यक्ष, समन्वयकों एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गये हैं।




परीक्षाएं प्रतिदिन तीन पाली में संपन्न होंगी। प्रथम पाली सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक, द्वितीय पाली 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक तथा तृतीय पाली की परीक्षा ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं वर्णनात्मक होंगी, जबकि अन्य स्नातक एवं परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्न के पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.rmlau.ac.in तथा संबंधित महाविद्यालयों के लागिन पर है। परीक्षा नियंत्रक ने सभी निदेशकों, समन्वयकों, विभागाध्यक्षों तथा महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने संस्थानों के छात्र-छात्राओं को परीक्षा कार्यक्रम के बारे में बताया है।



अविवि की परीक्षाएं पांच मई से तीन पाली में Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link