Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 27, 2026

जनगणना प्रशिक्षण से आठ प्रगणक गायब, स्पष्टीकरण

 जनगणना प्रशिक्षण से आठ प्रगणक गायब, स्पष्टीकरण

जनगणना के तहत आयोजित प्रगणक व पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण में सुलतानगंज से आठ प्रगणकों के अनुपस्थित रहने पर बीडीओ संजीव कुमार ने बीईओ को पत्र भेजकर संबंधितों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया है. मकान सूचीकरण एवं गणना के प्रथम चरण के लिए नामित प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण 16 से 24 अप्रैल तक तीन चरणों में प्रखंड कार्यालय भवन सुलतानगंज में आयोजित किया गया है. प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश।



 बावजूद आठ प्रगणक बिना सूचना के अनुपस्थित रहे. बीडीओ ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अनुपस्थित प्रगणकों से शो-कॉज कर उन्हें अधोहस्ताक्षरी के समक्ष जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अंतिम बैच के प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा गया है, अन्यथा सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी. अनुपस्थित प्रगणकों में दीपू दीप ज्योति, पूर्णिया भारती, रिंटू कुमार अनुराग, वंदना कुमारी, शिल्पी शिखा, मनीषा कुमारी, प्रशांत कुमार, वंदना कुमारी शामिल हैं.

जनगणना प्रशिक्षण से आठ प्रगणक गायब, स्पष्टीकरण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link