Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 27, 2026

सभी तरह के प्रतिनियोजन हैं रद्द जनगणना में लगे शिक्षकों को राहत

 सभी तरह के प्रतिनियोजन हैं रद्द जनगणना में लगे शिक्षकों को राहत

गोपालगंज. जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए शिक्षा विभाग ने सभी तरह के प्रतिनियोजन (डेपुटेशन) को रद्द कर दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि पूर्व में जारी पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया गया है. इसके तहत अब दूसरे स्कूलों में प्रतिनियोजन पर कार्य कर रहे सभी शिक्षकों को हर हाल में 24 घंटे के भीतर अपने मूल विद्यालय में लौटकर योगदान देना अनिवार्य कर दिया गया है. डीइओ ने स्पष्ट कहा है कि यह निर्णय जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में लिया गया है और इसे सख्ती से लागू किया जायेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के भीतर योगदान नहीं देने वाले शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय है. हालांकि,



विभाग ने एक अहम राहत भी दी है. डीइओ ने बताया कि भारत की जनगणना-2027 के कार्य में लगे शिक्षकों पर यह आदेश लागू नहीं होगा. ऐसे शिक्षक फिलहाल अपने वर्तमान कार्यस्थल पर ही बने रहेंगे, ताकि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो. इस आदेश की प्रति जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) समेत अन्य अधिकारियों को भेज दी गयी है. डीइओ ने बताया कि शिक्षकों के समुचित वितरण (रैशनलाइजेशन) को लेकर विभाग स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है. जब तक कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं दे देती और राज्य स्तर से अंतिम निर्णय नहीं आ जात

सभी तरह के प्रतिनियोजन हैं रद्द जनगणना में लगे शिक्षकों को राहत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link