Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 1, 2026

सीएम युवा उद्यमी योजना: अब 18 की आयु वाले भी पा सकेंगे पांच लाख का लोन

 सीएम युवा उद्यमी योजना: अब 18 की आयु वाले भी पा सकेंगे पांच लाख का लोन



सीएम युवा उद्यमी योजना


1. सीएम युवा उद्यमियों के लिए तीन वर्ष घटेगी आवेदन पात्रता




2. ब्याज मुक्त दी जाने वाली राशि दोगुना करने का भी प्रस्ताव




3. पांच की जगह 10,7.5 की जगह मिलेगा 15 लाख तक का ऋण




4. 1.68 लाख युवाओं को अब तक दिया गया 5913 करोड़ रुपये






लखनऊ। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना के तहत आवेदन पात्रता आयु सीमा में तीन वर्ष छूट की तैयारी है। इसका प्रस्ताव बन चुका है। अब तक 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के 1.68 लाख युवा योजना के तहत पांच लाख तक बिना बैंक गारंटी ब्याज मुक्त लोन हासिल कर चुके हैं। अब न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष किया जाएगा।




सीमा युवा उद्यमी योजना के तहत युवा सर्विस, मैनुफैक्चरिंग सेक्टर से इनोवेटिव बिजनेस में किस्मत आजमा रहे हैं। योजना के तहत पांच लाख रुपये तक लिए लोन को चार वर्ष में चुकाने के बाद दूसरे चरण में साढ़े सात लाख रुपये तक ब्याज मुक्त लोन की व्यवस्था है। अब राशि दोगुना करने का प्रस्ताव है। अब पांच लाख के स्थान पर 10 लाख और साढ़े सात लाख के स्थान पर 15 लाख तक लोन हासिल कर सकेंगे।

सीएम युवा उद्यमी योजना: अब 18 की आयु वाले भी पा सकेंगे पांच लाख का लोन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link