#महोबा - जिलाधिकारी गजल भारद्वाज द्वारा कम्पोजिट विद्यालय आलमपुरा नगर क्षेत्र महोबा का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय विद्यालय में नामांकित छात्र 214 के सापेक्ष 63 छात्र उपस्थित पाये गये । जिसमें जिलाधिकारी द्वारा कम छात्र उपस्थिति होने पर रोष व्यक्त किया गया व संबंधित प्रधानाध्यापक को नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिये गये ।
निरीक्षण के समय कक्षा 3 में छात्रों को एक छात्र पढ़ा रहा था, जिससे जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कक्षाध्यापक को भी नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिये गये । मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत निर्मित किचेन के निरीक्षण में अत्यधिक गंदगी पाई गई । खाद्यान्न का रखरखाव बोरों में किया जा रहा था, जिस पर डीएम द्वारा खाद्यान्न कंटेनरों में रखने व साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये गये। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल संज्ञान लेतु हुये संबंधित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।
#mahoba #mahobapost #highlightseveryone #nonfollowersシ゚

