Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, June 19, 2026

स्थानांतरण के लिए 21 जून तक आवेदन कर सकेंगे शिक्षक

 स्थानांतरण के लिए 21 जून तक आवेदन कर सकेंगे शिक्षक

लखनऊ : राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं के स्थानांतरण व समायोजन के लिए आवेदन की अंतिम समय सीमा आगे बढ़ा दी गई है। अब शिक्षक-शिक्षिकाएं 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने आदेश जारी कर दिया है।




माध्यमिक शिक्षा विभाग ने आगे बढ़ाई समय सीमा

पूर्व में ऑनलाइन आवेदन के लिए 18 जून तक समय सीमा तय की गई थी। शिक्षकों को डीआईओएस के डेडिकेटेड ई-मेल पर आवेदन भेजना है।


निदेशक के आदेश में कहा गया है कि कुछ प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य व डीआईओएस आवेदन अग्रसारित नहीं कर रहे हैं। ऐसे में आवेदन की तिथि 21 जून कर दी गई है। साथ ही सभी डीआईओएस को ऑनलाइन आवेदनों को टिप्पणी सहित 25 जून तक शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

स्थानांतरण के लिए 21 जून तक आवेदन कर सकेंगे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link