Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, June 19, 2026

राज्य के 47% अध्यापकों की प्रोफाइल अपडेट नहीं

 राज्य के 47% अध्यापकों की प्रोफाइल अपडेट नहीं

राज्य के 47 प्रतिशत शिक्षकों की प्रोफाइल अभी तक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अपडेट नहीं हुई है। राज्य के कुल 5,81,105 शिक्षकों में से केवल 53 प्रतिशत शिक्षकों ने ही अपनी प्रोफाइल पूर्ण रूप से पूरी तरह अपडेट की है। वहीं पटना जिले के 26,059 शिक्षकों में से अब तक 43 प्रतिशत शिक्षकों की प्रोफाइल अपडेट हुई है।


विभाग ने पारदर्शिता बढ़ाने, सेवा पुस्तिका तैयार करने और वेतन व स्थानांतरण से जुड़े कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से सभी शिक्षकों को अपनी प्रोफाइल अपडेट करने का निर्देश दिया था। इसके लिए पांच जून तक का समय दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद कई जिलों में 50 प्रतिशत से भी कम शिक्षकों


ने अपनी प्रोफाइल अपडेट की है।


प्रोफाइल अपडेट करने में सबसे खराब स्थिति पश्चिम चंपारण और कैमूर जिलों की है, जहां मात्र 40-40 प्रतिशत शिक्षकों ने ही अपनी सभी जानकारियां अपडेट की हैं। गया में 42 प्रतिशत, मधुबनी, मधेपुरा और पटना में 43-43 प्रतिशत, नालंदा में 44 प्रतिशत, बांका में 45 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर और कटिहार में 46-46 प्रतिशत व पूर्वी चंपारण में 47 प्रतिशत शिक्षकों ने अपनी प्रोफाइल अपडेट की है। सारण, सीतामढ़ी, किशनगंज, भागलपुर, नवादा और अरवल जैसे जिलों में भी यह आंकड़ा 48 से 49 प्रतिशत के बीच ही है।

राज्य के 47% अध्यापकों की प्रोफाइल अपडेट नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link