Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 13, 2026

फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल हुए 133 शिक्षक किये गये बर्खास्त

 फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल हुए 133 शिक्षक किये गये बर्खास्त



शिक्षा विभाग की ओर से जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के दस्तावेज की जांच का कार्य जारी है. इसी क्रम में 133 शिक्षकों के कागजात गलत पाये गये. ऐसे में इन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया. उनसे करोड़ों का वेतन तो ब्याज सहित वसूला ही जायेगा, साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. इसमें कई शिक्षकों पर पहले ही एफआइआर भी दर्ज है. अन्य पर एफआईआर दर्ज कराया जायेगा. क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक सुभाष कुमार ने बताया कि प्रमाणपत्र में विसंगतियां मिलीं. फिर गहन छानबीन में यह मामला प्रकाश में आया. ऐसेशिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया. उन पर नियमसम्मत कार्रवाई की जा रही है. शिक्षा विभाग इन शिक्षकों से उनके द्वारा लिये गये वेतन को ब्याज सहित वसूलेगा. 60 करोड़ से अधिक का वेतन इन शिक्षकों की ओर लिया गया था. शिक्षा विभाग ने जांच में पाया कि शैक्षणिक, जाति, दिव्यांगता, उम्र तथा टीईटी-सीटीईटी आदि प्रमाण पत्र में विसंगतियां मिलीं. बर्खास्त शिक्षकों में सबसे अधिक बिहपुर में 14, खरीक में 11, जगदीशपुर में छह और गोपालपुर, रंगरा, कदवा, नवगछिया, नाथनगर व सन्हौला के पांच-पांच शिक्षकों के कागजात फर्जी मिले हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी इस मामले की पुष्टि की है

फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल हुए 133 शिक्षक किये गये बर्खास्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link