Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 13, 2026

योगी की पाती ✍️सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया यह संदेश

 योगी की पाती ✍️सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया यह संदेश

मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,



वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में प्रदेश ने 40 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कर नया इतिहास रचा है। यह 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' के नवसामर्थ्य का जयघोष है।




प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, आने वाली पीढ़ियों के प्रति उत्तरदायित्व और जीवन संरक्षण का संदेश समेटे यह अभियान सनातन चेतना का महोत्सव है।




मेरा आप सभी से आग्रह है कि वृक्षारोपण को अपने जीवन के संस्कारों और उत्सवों से जोड़ें। परिवार के शुभ अवसरों, मांगलिक आयोजनों और विशेष दिनों को वृक्षारोपण से जोड़कर हम प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभा सकते हैं।




यही पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, सुरक्षित और समृद्ध प्रदेश का आधार बनेंगे।



योगी की पाती ✍️सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया यह संदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link