हाजिरी बही में वरीयता क्रम में लिखे जायेंगे शिक्षकों के नाम
पटना (आशिप्र)। सरकारी स्कूलों की हाजिरी बही में शिक्षकों के नाम वरीयता के क्रम में लिखे जायेंगे। ऐसा नहीं करने वाले प्रधानाध्यापकों पर काररवाई होगी।
यह निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने जिले के राजकीय, राजकीयकृत, उत्क्रमित मध्य एवं - माध्यमिक तथा प्राथमिक विद्यालयों के प्राचार्य, - प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों को दिया है। दरअसल, कतिपय स्कूलों में पदस्थापित शिक्षक-शिक्षिकाओं की - वरीयता से संबंधित शिकायतें जिला शिक्षा पदाधिकारी को - मिल रही थीं, जबकि वरीयता निर्धारण को लेकर गत 12 फरवरी को ही प्राथमिक शिक्षा निदेशक के हस्ताक्षर से शिक्षा विभाग का आदेश निर्गत है। उसमें स्कूलों में पदस्थापित शिक्षक-शिक्षिकाओं की वरीयता निर्धारण के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश है। इसके मद्देनजर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने निर्देश में वरीयता निर्धारण संबंधी प्राथमिक शिक्षा निदेशक के हस्ताक्षर से गत 12 फरवरी को निर्गत आदेश का हवाला देते हुए प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों से कहा है कि उसके अनुरूप ही वरीयता के क्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं का - नाम हाजिरी बही में अंकित करें। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों को हिदायत दी गयी है कि इसके बाद भी इस मामले में शिकायत मिली, तो यथोचित काररवाई की बाध्यता होगी।

