Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 10, 2026

राजकीय विद्यालयों में 1344 शिक्षक बढ़ेंगे

 राजकीय विद्यालयों में 1344 शिक्षक बढ़ेंगे



प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 1344 पद और बढ़ेंगे। शिक्षा निदेशालय ने 163 नए राजकीय विद्यालयों में पदसृजन का प्रस्ताव शासन को भेजा है। सीएम की घोषणा, समग्र शिक्षा व पीएम जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत नवनिर्मित हाईस्कूल स्तर के 121, इंटर स्तर के 42 विद्यालयों में प्रवक्ता के 420 व एलटी ग्रेड के 924 (कुल 1344) पदों की मंजूरी देने का अनुरोध किया गया है। प्रधानाचार्य के 42 व प्रधानाध्यापक के 121 पद भी शामिल हैं। इन पदों में से सीधी भर्ती के 50 प्रतिशत पदों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि कनिष्ठ सहायक के 174 पदसृजित करने का भी अनुरोध किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में प्रवक्ता के 10793 और सहायक अध्यापक के 19916 पद सृजित हैं।


राजकीय विद्यालयों में 1344 शिक्षक बढ़ेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link