Gold Silver Price Today: उछाल के बाद धड़ाम हुए गोल्ड-सिल्वर के दाम, 10 जुलाई को 'रोलर-कोस्टर' क्यों बने रेट?
नई दिल्ली: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 10 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और डॉलर की मजबूती के बीच कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे निवेशक और खरीददार दोनों सतर्क नजर आ रहे हैं
क्या चमके सोने-चांदी के दाम?
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने की (Gold Price) कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 0.17% तक गिरा और कीमत 6.90 डॉलर चढ़कर 4,133 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price) के दामों में उछाल आई है। चांदी 0.23% चढ़कर यह 60.890 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
वहीं भारत के घरेलू MCX में भी सोने के दाम तेजी से गिरते दिखे। MCX पर सोना करीब ₹1.44 लाख से ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब बड़ी गिरावट नजर आ रही है। वहीं भारत में चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई है। यह लगभग ₹2.24 लाख से ₹2.25 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी तेजी से गिरा है।
MCX पर कहां पहुंचे ताजा रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 10 जुलाई सुबह 9:30 बजे के करीब तक अगस्त डिलीवरी वाला सोना 364.00 रुपए तेजी से साथ 1,44,936 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
शहरों में क्या है दाम?
देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड लगभग ₹1.33 लाख के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोना भी ₹1.08 लाख के आसपास चल रहा है। वहीं चांदी 2.26 लाख प्रति 1 किलोग्राम के आसपास कोराबार करती दिखी।
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है। यही वजह है कि कीमतों में स्थिरता के बावजूद साप्ताहिक गिरावट का ट्रेंड भी दिख रहा है।

