सरप्लस शिक्षकों के ट्रांसफर की गड़बड़ी दूर करें
लखनऊ। राजकीय शिक्षक संघ ने माध्यमिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण में हुई गड़बड़ी को दूर करने की मांग की है। गुरुवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से मुलाकात कर सुधार किए जाने की मांग की। प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर पांडेय ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षकों की ओर से तबादले के लिए गलत आंकड़े दिए गए।

