Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 25, 2026

स्कूलों की हर कक्षा में 15 तक लग जाएगा सीसीटीवी

 स्कूलों की हर कक्षा में 15 तक लग जाएगा सीसीटीवी

लखनऊ। नगर निगम की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखने के लिए नगर आयुक्त गौरव कुमार शुक्रवार को खुद मैदान में उतरे। उन्होंने निर्माणाधीन जोनल कार्यालय, चिल्ड्रेंस पैलेस म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल और कुर्सी रोड स्थित इको हाई-टेक नर्सरी का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल की हर कक्षा और कॉरिडोर में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा सभी निर्माण कार्य 15 अगस्त तक पूरे करने के आदेश दिए गए।



नगर आयुक्त बोले, निर्माण कार्यों में नहीं चलेगी ढिलाई


नगर आयुक्त ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास स्थित चिल्ड्रेंस पैलेस म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल का निरीक्षण कर चल रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अवर अभियंता अभिषेक गुप्ता को निर्देश दिए कि स्कूल की प्रत्येक कक्षा और कॉरिडोर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और उनका नियंत्रण प्रधानाचार्य कक्ष से किया जाए। कार्यों में तेजी लाने के लिए डबल शिफ्ट में काम कराते हुए सभी कार्य 15 अगस्त तक हर हाल में पूरे किए जाएं।



स्कूलों की हर कक्षा में 15 तक लग जाएगा सीसीटीवी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link