Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 25, 2026

सभी परिषदीय शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ

 सभी परिषदीय शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ

। उत्तर प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के सभी पात्र शिक्षकों को अब प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। अभी 20 प्रतिशत शिक्षकों को ही इसका लाभ दिया जाता है।


स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से इस संबंध में एक प्रस्ताव बेसिक शिक्षा विभाग को भेजा गया है। उम्मीद है कि शासन इस पर जल्द अपनी मुहर लगाएगा। इससे सभी शिक्षकों को राहत मिलेगी। अभी शिक्षकों को 10 साल की सेवा पूरी होने पर चयन वेतनमान दिया जाता है। उसके अगले 12 साल की संतोषजनक सेवा पूरी होने पर प्रोन्नत वेतनमान दिया जाता है।





प्रमुख बिंदु

अभी 20 प्रतिशत शिक्षकों को ही मिलता है लाभ।


महानिदेशालय का प्रस्ताव जल्द शासन करेगा मंजूर।


यह प्रोन्नत वेतनमान सिर्फ 20 प्रतिशत शिक्षकों को ही मिलता है। ऐसे में सभी शिक्षकों को लाभ देने की मांग की जा रही थी। अब उनकी यह मांग जल्द पूरी होगी। मानव संपदा पोर्टल पर इसके लिए एक मॉड्यूल भी तैयार किया जाएगा। इस पर ऑनलाइन ही इसकी स्वीकृति मिलेगी।

सभी परिषदीय शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link