Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 8, 2026

UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा

UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा

उत्तर प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ लिया है. बीते 24 घंटों में नोएडा समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने आज 8 जुलाई को भी नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. रविवार तक प्रदेश में ये सिलसिला जारी रहेगा. बारिश की वजह से तापमान में भी कमी आई हैं. 



मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के ऊपर जो अवदाब की स्थिति बनी थी, उसका असर उत्तर प्रदेश में दिखाई दे रहा है. जिसके चलते मंगलवार को प्रदेश के दोनों संभागों में बारिश देखने को मिली. इस दौरान कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ बहुत भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें पानी से लबालब हो गईं. 

यूपी में मानसून ने पकड़ा ज़ोर

यूपी में आज बुधवार को भी पश्चिमी संभाग के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अलर्ट दिया हैं. इस दौरान नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, एटा, झांसी, ललितपुर, सँभल, बदायूं, कासगंज, हाथरस और फिरोजाबाद में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. 


इसके अलावा बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में आज लगभग सभी जगहों पर तेज बारिश का अनुमान हैं. सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, श्रावस्ती, बलरामपुर और बस्ती में ज़्यादातर जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. 


इन जिलों में बारिश होने का अनुमान

लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, कन्नौज, औरैया, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर कुछ जगहों पर और बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. 


मौसम विभाग ने 9 और 10 जुलाई को भी पश्चिमी यूपी के ज़्यादातर हिस्सों में तेज बारिश और पूर्वांचल में कहीं-कहीं बूंदाबांदी का अनुमान जताया है. 11 और 12 जुलाई को पूर्वांचल के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है जबकि पश्चिमी यूपी में कोई खास चेतावनी नहीं दी गई है. 12 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा. बारिश की वजह से अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री तक की गिरावट आएगी. 

UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link