Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 8, 2026

एनसीईआरटी ने न्यायपालिका से जुड़ी नई किताब जारी की

एनसीईआरटी ने न्यायपालिका से जुड़ी नई किताब जारी की

नई दिल्ली, एजेंसी। न्यायपालिका से जुड़े विवादित पाठ में बदलाव करते हुए एनसीईआरटी ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की नई किताब जारी कर दी है।



इस संशोधित पाठ्यपुस्तक में अदालतों में लंबित मामलों और दो बड़े अदालती फैसलों के संदर्भों सहित विवादित अंशों को हटा दिया गया है। जबकि, जनहित याचिका, ट्रिब्यूनल और वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र पर नई सामग्री जोड़ी गई है। पाठ की शुरुआत में बड़े प्रश्न खंड में भी बदलाव किया गया है। वापस ली गई पुरानी किताब की तरह यह पूछने के बजाय कि एक स्वतंत्र न्यायपालिका क्यों जरूरी है, संशोधित अध्याय अब पूछता है कि एक न्यायपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण समाज के लिए न्याय क्यों महत्वपूर्ण है। 'न्यायिक प्रणाली के सामने चुनौतियां' वाला खंड पूरी तरह हटा दिया गया है। इसी में न्यायपालिका से जुड़े विवादित अंश थे, जिसपर गत फरवरी में विवाद खड़ा हो गया 

एनसीईआरटी ने न्यायपालिका से जुड़ी नई किताब जारी की Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link