Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 27, 2026

यूपी में अक्तूबर से 50 हजार छात्राओं को दी जाएगी स्कूटी

यूपी में अक्तूबर से 50 हजार छात्राओं को दी जाएगी स्कूटी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महिला को स्मार्ट कार्ड सौंपा।

लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में स्नातक की 50 हजार छात्राओं को अक्तूबर-नवंबर में मुफ्त स्कूटी दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए जीवन भर मुफ्त बस यात्रा और रक्षाबंधन पर गुरुवार से तीन दिन तक हर आयुवर्ग की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की योजना की शुरुआत कर रहे थे। सभी महिलाएं गुरुवार सुबह छह से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक एक सहयात्री के साथ बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना की लाभार्थियों की पहली बस हरी झंडी दिखाकर रवाना की।

अगले साल उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित विधान सभा चुनाव के पहले इस योजना को महिला वोटरों को अपने पाले में लाने का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अब चूल्हे से चेक, चेक से कारोबार और कारोबार से तकनीक तक पहुंच रही हैं।





बेटियों के सपनों को ईकोसिस्टम से जोड़ा


मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य में लगभग साढ़े 12 करोड़ आधी आबादी है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन व नेतृत्व की यात्रा में सहभागी है। बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई, सुरक्षा, रोजगार, आय व सपनों को ईकोसिस्टम से जोड़ा है।

यूपी में अक्तूबर से 50 हजार छात्राओं को दी जाएगी स्कूटी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link