Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 27, 2026

रक्षाबंधन : डबल डेकर बस में बहनों को आज से मुफ्त सफर

रक्षाबंधन : डबल डेकर बस में बहनों को आज से मुफ्त सफर

प्रयागराज। रक्षाबंधन पर बहनों को शहर में पहली बार डबल डेकर बस में मुफ्त सफर का मौका मिलेगा। गुरुवार को डबल डेकर बस का ट्रायल होगा। इसके बाद रक्षाबंधन के आसपास संचालन किया जाएगा।



इसके अलावा प्रयागराज परिक्षेत्र में 610 बसें प्रयागराज से जुड़े सात प्रमुख मार्गों पर संचालित होंगी। इन बसों में भी रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह के अनुसार, डबल डेकर बस का गुरुवार को ट्रायल कराया जाएगा। ट्रायल के बाद इसके नियमित संचालन को लेकर व्यवस्था तय होगी। रक्षाबंधन पर्व पर 27 से 29 अगस्त तक बहनों को मुफ्त में यात्रा कराया जाएगा। इसके अलावा नैनी से संचालित 50 इलेक्ट्रिक बसें भी सुबह छह बजे से शाम तक शहर के अलग-अलग मार्गों पर चलेंगी।

रक्षाबंधन : डबल डेकर बस में बहनों को आज से मुफ्त सफर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link