Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 27, 2026

शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

सुपौल : शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम

दुर्घटना का विवरण बताया जाता है कि यह हादसा झंझारपुर अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर महिनाथपुर पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक और एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो खाई में जा गिरा। हादसे में रवीन्द्र यादव और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय मदद और अस्पताल की जानकारी

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रवीन्द्र यादव को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। घायल ऑटो चालक का इलाज जारी है।


ग्रामीणों का शोक

वहीं शनिवार देर रात मृतक रवीन्द्र कुमार यादव का शव उनके पैतृक गांव कोरियापट्टी पहुंचा, तो पूरे गांव में मातम पसर गया। पत्नी प्रियंका कुमारी पति के शव से लिपटकर बेसुध हो गईं, और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। रवीन्द्र यादव अपने पीछे पिता देवराम यादव, माता उर्मिला देवी और पत्नी प्रियंका कुमारी को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से कोरियापट्टी गांव में शोक की लहर है।

शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link