Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 27, 2026

UPTET में आजमगढ़ के प्रधानाध्यापक मनोज सिंह ने प्रदेश में हासिल किया 150 में 149.267 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान

UPTET में आजमगढ़ के प्रधानाध्यापक मनोज सिंह ने प्रदेश में हासिल किया 150 में 149.267 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान

आजमगढ़। जनपद के अजमतगढ़ ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय रौजा सैफनपट्टी के प्रधानाध्यापक मनोज सिंह ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।






मनोज सिंह ने परीक्षा में 150 में से 149.267 अंक प्राप्त किए। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता ने न केवल उनके विद्यालय, बल्कि पूरे आजमगढ़ जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।


प्रधानाध्यापक मनोज सिंह की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अन्य शिक्षकों और अभ्यर्थियों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर मनोज सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और शैक्षिक दक्षता का शानदार परिचय दिया है।

UPTET में आजमगढ़ के प्रधानाध्यापक मनोज सिंह ने प्रदेश में हासिल किया 150 में 149.267 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link