Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 2, 2026

पीईटी के लिए सात सितंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन

पीईटी के लिए सात सितंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2026) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर सात सितंबर कर दी है। आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया की ओर से इस संबंध में मंगलवार को सूचना जारी की गई।






आयोग की विज्ञप्ति के अनुसार विज्ञापन एक अगस्त को प्रकाशित किया गया था। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तीन अगस्त से शुरू हुई थी। पहले पंजीकरण शुल्क और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर थी। अब तिथि 7 सितंबर कर दी गई है। आवेदन में संशोधन आठ सितंबर तक ही होंगे।

पीईटी के लिए सात सितंबर तक किए जा सकेंगे आवेदन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link