Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 2, 2026

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर जोरदार प्रदर्शन

 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर जोरदार प्रदर्शन


68,500 सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2018 में आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों को लेकर मंगलवार को अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से जारी संस्तुति का तत्काल अनुपालन कराने और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की। अभ्यर्थियों की पुलिस ने कहासुनी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन हिरासत में लेकर बस से ईको गार्डन भेज दिया।







अभ्यर्थियों का कहना है कि 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। उनका आरोप है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में स्पष्ट संस्तुति की है, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी शासन और विभाग ने इसका अनुपालन नहीं किया है। इससे अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह ने आरक्षण संबंधी विसंगतियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने की भी मांग की। उनका कहना है कि केवल नियुक्ति का रास्ता खोलना पर्याप्त नहीं है। जिन अधिकारियों की लापरवाही या गलत निर्णय के कारण अभ्यर्थियों को वर्षों तक परेशानी झेलनी पड़ी, उनकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। प्रदर्शन में आशुतोष वर्मा, नवीन चौधरी, अखिल यादव, योगेश लोधी, ललिता चौधरी, कुसुम चौधरी, अनुराग पाल, विनोद प्रजापति, राम भवन साहू, शेरा समेत भारी संख्या में अभ्यर्थी शामिल रहे।




उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती प्रक्रिया में हो रही लगातार देरी से नाराज करीब 100 से अधिक अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और घेराव किया। अभ्यर्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने बातों को गंभीरता से सुना और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर जोरदार प्रदर्शन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link