Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 2, 2026

रिक्त पद जल्द भरे जाने की मांग की

रिक्त पद जल्द भरे जाने की मांग की

प्रयागराज। रोजगार अधिकार अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को तत्काल विज्ञापित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई। अभियान से जुड़े प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में तकनीकी संवर्ग में एक लाख, शिक्षा विभाग में दो लाख और समूह ‘ग’ के करीब एक लाख पद रिक्त होने का दावा किया गया। परिषदीय विद्यालयों में 1.26 लाख, बिजली विभाग में 40 हजार, सिंचाई विभाग में 13 हजार नलकूप ऑपरेटर और माध्यमिक विद्यालयों में 40 हजार पद भरने की मांग की गई। पालीटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, आईटीआई, स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेजों में रिक्तियां भरने की भी मांग है।



रिक्त पद जल्द भरे जाने की मांग की Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link