Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 2, 2026

TSCT ने माननीय उप मुख्यमंत्री जी को शिक्षकों की मांगों को पूर्ण किए जाने हेतु सौंपा ज्ञापन

 TSCT ने माननीय उप मुख्यमंत्री जी को शिक्षकों की मांगों को पूर्ण किए जाने हेतु सौंपा ज्ञापन**



  *_साथियों, आज TSCT संस्थापक मंडल ने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी से मिल कर शिक्षकों एवं कर्मियों की निम्नलिखित मांगो को पूरी किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा।_*




1. ज्ञापन में मुख्य रूप से कैशलेश चिकित्सा को रिटायरमेंट के बाद भी जारी करने की मांग की गई।




2. दूसरी मांग के रूप में शिक्षकों की खुद की शादी, किसी प्रियजन के दुःखद निधन पर 15 दिन के विशेष अवकाश की मांग की।




3. तीसरी मांग के रूप में 10 वर्ष से अधिक से दूसरे जनपद में कार्यरत शिक्षकों वरिष्ठता के क्रम में जल्द से जल्द ट्रांसफर करने एवं आवेदन लिए गए शिक्षकों की सूची जल्दी जारी किए जाने की मांग की गई।




4. चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भी कैशलेश चिकित्सा से आच्छादित करने का निवेदन किया गया।




5. साथ ही साथ TET के परिणाम में छोटे छोटे कारणों से रोके गए रिजल्ट को मानवीय त्रुटि मानते हुए जारी करने का निवेदन किया गया।




*TSCT की समस्त मांगो को माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने गंभीरतापूर्वक सुना, उचित माना और इस पर सभी संबंधित से बात करके कार्यवाही करने का पूर्ण आश्वासन दिया।*




_टीम आप सभी को आश्वस्त करती है कि आप की सभी समस्याओं पर अपना प्रयास जरूर करेगी।_

धन्यवाद


आपका अनुज


विवेकानंद


संस्थापक एवं अध्यक्ष


TSCT एवं संस्थापक NSCT







TSCT ने माननीय उप मुख्यमंत्री जी को शिक्षकों की मांगों को पूर्ण किए जाने हेतु सौंपा ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link