Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 22, 2026

हर माह परखेंगे परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता, इन पर होगी समीक्षा

हर माह परखेंगे परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता, इन पर होगी समीक्षा

यूपी में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की गुणवत्ता हर महीने परखी जाएगी। अब हर महीने चौथे शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अपने क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर शैक्षिक गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे। विभिन्न मानकों की कसौटी पर स्कूलों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा।






प्रत्येक महीने के चौथे शनिवार को बीईओ व प्रधानाध्यापकों की बैठक में होने वाली मासिक समीक्षा में निपुण भारत मिशन, कैच-अप शिक्षण, होलिस्टिक प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड, नामांकन, उपस्थिति, बालिका शिक्षा, समावेशी शिक्षा, प्री-प्राइमरी शिक्षा, डिजिटल संसाधन और पीएम पोषण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। हर महीने शिक्षा की गुणवत्ता की समीक्षा कर सुधार के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। 




एक नियमित समीक्षा तंत्र बनाकर स्कूल, ब्लाक, जिला व राज्य स्तर तक निरंतर निगरानी व सुधारात्मक कार्रवाई के लिए निर्धारित व्यवस्था सुनिश्चित होगी। समीक्षा में देखा जाएगा कि शैक्षिक कैलेंडर का पालन व मासिक पाठ्यक्रम के लक्ष्य की प्राप्ति हो रही है या नहीं। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह के मुताबिक परिषदीय स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा छात्रों को मिले इसके लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।



हर माह परखेंगे परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता, इन पर होगी समीक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link