Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 22, 2026

म्यूचुअल ट्रांसफर में 150 शिक्षकों के विद्यालय बदले

म्यूचुअल ट्रांसफर में 150 शिक्षकों के विद्यालय बदले

जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत 150 शिक्षकों का पारस्परिक (म्यूचुअल) स्थानांतरण किया गया है। जिसे लेकर विभाग की ओर से जारी जारी की गई है। जिसमें शिक्षकों के वर्तमान विद्यालय के साथ नए आवंटित विद्यालय का भी दिया गया है। स्थानांतरण के बाद शिक्षकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नए विद्यालय में योगदान करना होगा। 



म्यूचुअल स्थानांतरण में करगहर प्रखंड के सबसे अधिक 19 शिक्षक शामिल हैं। इसके बाद शिवसागर के 16, डेहरी के 15, सासाराम के 14, कोचस के 13 और दिनारा के 11 शिक्षकों का विद्यालय बदला गया है। अकोढ़ीगोला के आठ, नासरीगंज, नोखा, काराकाट व बिक्रमगंज के सात-सात तथा तिलौथू के पांच शिक्षक भी स्थानांतरण सूची में शामिल हैं। संझौली, दावथ, रोहतास व


●शिक्षकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नए स्कूलों में योगदान करना होगा


राजपुर के चार-चार, सूर्यपुरा के तीन तथा नौहट्टा व चेनारी के एक-एक शिक्षक का भी पारस्परिक स्थानांतरण हुआ है। इससे पहले जिले में सरप्लस शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई थी। 1867 शिक्षक सरप्लस सूची में शामिल थे। इनमें 1158 शिक्षकों को उनकी पसंद के विद्यालय आवंटित किए गए हैं। वहीं शेष शिक्षक स्थानांतरण से वंचित रह गए। ऐसे शिक्षक अब दोबारा स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। डीपीओ (स्थापना) रोहित चौरसिया ने बताया कि पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत 150 शिक्षकों को नया विद्यालय आवंटित किया गया है।

म्यूचुअल ट्रांसफर में 150 शिक्षकों के विद्यालय बदले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link