Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 22, 2026

वीडियो वायरल होने के बाद खुला मामला, दो शिक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज

दोनों शिक्षक छात्राओं को प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाते थे



डुमरांव प्रखंड के नथुनी अहीर के डेरा मध्य विद्यालय में दो शिक्षकों द्वारा छात्राओं से दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने की घटना को प्रभात खबर ने तीन सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था. खबर के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया. मामला संज्ञान में आते ही प्रशासन हरकत में आया.


बताया जा रहा है कि दोनों शिक्षक छात्राओं को प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाते थे और फिर दुष्कर्म का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लगातार शोषण करते थे. दुष्कर्म का वीडियो और ऑडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों को पकड़कर पिटाई कर दी, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा. खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और जांच शुरू कर दी. इस मामले में पहले ग्रामीणों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. दूसरे दिन पीड़ित छात्रा के परिजनों ने भी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिक्षा विभाग ने भी विद्यालय की छात्राओं और अभिभावकों से बातचीत कर पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है. इधर, घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश है और विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित होने की बात सामने आ रही है. पुलिस का कहना है कि पीड़िताओं के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

वीडियो वायरल होने के बाद खुला मामला, दो शिक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link