Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 4, 2026

अधीनस्थ आयोग करेगा एडीओ भर्ती, 11 साल बाद भर्ती की जगी उम्मीद

अधीनस्थ आयोग करेगा एडीओ भर्ती, 11 साल बाद भर्ती की जगी उम्मीद

प्रयागराज। पंचायत विभाग में सहायक विकास अधिकारी की भर्ती अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की बजाय अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। उत्तर प्रदेश सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सेवा (द्वितीय) संशोधन नियमावली 2026 में इस बदलाव को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है।





खास बात यह है कि सीधी भर्ती के लिए अधिकतम आयु भी 30 साल से बढ़ाकर 40 साल कर दी गई है। इस निर्णय से भर्ती का इंतजार कर रहे प्रतियोगी छात्रों को लाभ होगा। 28 सितंबर को जारी गजट के अनुसार अब नियुक्ति प्राधिकारी निदेशक पंचायतीराज होंगे। एडीओ भर्ती में 127 पद कम हो गए हैं। पहले र 10 अस्थायी कुल 953 पद होते थे।


11 साल बाद भर्ती की जगी उम्मीद 

एडीओ पंचायत के पदों पर 11 साल बाद भर्ती की उम्मीद जगी है। आखिरी बार 2015 में लोक सेवा आयोग ने करीबन 198 पदों पर भर्ती की थी। इसमें चयनित अभ्यर्थियों ने सितंबर 2018 में कार्यभार ग्रहण किया था। लंबे समय से भर्ती नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में पद रिक्त चल रहे हैं। कई जिलों में इक्का-दुक्का एडीओ बचे हैं। कार्यरत एडीओ पर काम का बहुत अधिक दबाव है।


अधीनस्थ आयोग करेगा एडीओ भर्ती, 11 साल बाद भर्ती की जगी उम्मीद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link