Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 4, 2026

स्नातक उत्तीर्ण करने वाली शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले माह देंगे स्कूटर : योगी

स्नातक उत्तीर्ण करने वाली शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले माह देंगे स्कूटर : योगी

मुख्यमंत्री ने 4.60 लाख विद्यार्थियों के खातों में एक क्लिक से भेजे 148.04 करोड़


राज्य ब्यूरो, जागरण ● लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की सरकार का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2016 में तत्कालीन सरकार ने छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति तक रोक दी थी। भाजपा सरकार बनने के बाद यह व्यवस्था फिर शुरू हुई और बकाया छात्रवृत्ति विद्यार्थियों तक पहुंचाई गई। उन्होंने कहा कि पहले बाबूगिरी से भी छात्रवृत्ति में सेंध लगती थी, अब पूरी राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिये विद्यार्थियों के खातों में पहुंच रही है।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि अगले महीने 50 हजार बेटियों को स्कूटर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि योगी सरकार ने भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादे के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली शीर्ष 50 हजार छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत मुफ्त में पेट्रोल चालित स्कूटर देने का निर्णय किया है।


सपा पर हमला, कहा-2016 में छात्रवृत्ति रोककर बैठ गई थी तत्कालीन सरकार


भाजपा सरकार में छात्रवृत्ति-फीस प्रतिपूर्ति शुरू हुई, बकाया राशि भेजी गई


लखनऊ में शनिवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में चयनित छात्रा को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में मंत्री ओम प्रकाश राजभर व असीम अरुण ● सूचना विभाग


में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से 4,60,559 विद्यार्थियों के खातों में 148.04 करोड़ रुपये भेजे और 11 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए। इनमें पिछड़ा वर्ग के 2,23,615, अनुसूचित जाति के 1,59,959, सामान्य वर्ग के 38,084 और अल्पसंख्यक वर्ग के 38,901 विद्यार्थी शामिल हैं। योजना में कक्षा नौ-10 और दशमोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल हैं।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस वर्ष 70 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य है। तकनीकी त्रुटि के कारण छात्रवृत्ति से वंचित करीब चार लाख विद्यार्थियों को भी लाभ दिया जा रहा है। आवेदन से भुगतान तक प्रक्रिया आनलाइन है और अब बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है। आर्थिक अभाव से किसी विद्यार्थी की पढ़ाई नहीं रुकेगी।


छात्रवृत्ति की राशि गुटका पर खर्च न करें, इससे किताबें खरीदकर बुक बैंक बनाएं: योगी >> पेज 2


स्नातक उत्तीर्ण करने वाली शीर्ष 50 हजार बेटियों को अगले माह देंगे स्कूटर : योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link