Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 11, 2026

यूपी में 1.20 करोड़ की पेंशन बढ़ाने की तैयारी

यूपी में 1.20 करोड़ की पेंशन बढ़ाने की तैयारी

प्रदेश के 1.20 करोड़ से अधिक बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं व दिव्यांगजनों की पेंशन 1000 से होगी 1500 रुपये माह करने का प्रस्ताव नवंबर के दूसरे पखवाड़े में कैबिनेट में लाने की संभावना है। सरकार का लक्ष्य तीसरी तिमाही से बढ़ी हुई पेंशन देने का है। इसके लिए अनुपूरक बजट में धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।



प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर लाभार्थियों को हर महीने 500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं उन्हें पेंशन के रूप में सालाना मिलने वाली राशि 12 हजार से बढ़कर 18 हजार रुपये हो जाएगी। इस तरह प्रत्येक लाभार्थी को सालाना छह हजार रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत दूसरी तिमाही में 67 लाख से अधिक बुजुर्गों को पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। पहली तिमाही में यह संख्या 65.60 लाख से अधिक थी। निराश्रित महिला पेंशन योजना में दूसरी तिमाही के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 42,35,911 हो गई है, जबकि पहली तिमाही में 41,37,176 महिलाओं को पेंशन मिली थी। इस तरह एक तिमाही में 98,735 महिला लाभार्थी बढ़ी हैं। दिव्यांगजन पेंशन योजना के लाभार्थियों की संख्या भी 12 लाख से अधिक है। तीनों योजनाओं में कुल लाभार्थियों की संख्या 1.20 करोड़ से अधिक है।




यूपी में 1.20 करोड़ की पेंशन बढ़ाने की तैयारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link