Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, October 11, 2026

हाईकोर्ट के आदेश पर 34 शिक्षकों का समायोजन

हाईकोर्ट के आदेश पर 34 शिक्षकों का समायोजन

हाईकोर्ट के आदेश पर 34 परिषदीय शिक्षकों का समायोजन 31 स्कूलों में किया गया है। इनमें से तीन स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं थे, जबकि 28 स्कूलों में मात्र एक-एक शिक्षकों की तैनाती थी। हाईकोर्ट में सौरभ कुमार सिंह व छह अन्य की ओर से दायर याचिका में दस सितंबर के आदेश पर स्थानान्तरण/समायोजन की कार्यवाही की गई है। बीएसए अनिल कुमार ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि समायोजित शिक्षकों का डाटा यू-डॉयस पोर्टल पर 12 अक्तूबर तक अपडेट कराएं।


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के आठ अक्तूबर के पत्र के अनुसार ऐसे सरप्लस शिक्षक/शिक्षिका जिन्होंने आपत्तियां नहीं की है, उनके अन्तः जनपदीय स्थानान्तरण/समायोजन के लिए निर्देशित किया गया था। इसके क्रम में 58 जिलों में समायोजन की कार्यवाही पूरी की जा चुकी है जबकि 17 जिलों में में कार्यवाही चल रही है।





नगर क्षेत्र के कई शिक्षकों का समायोजन : बीएसए ने नगर क्षेत्र के कई शिक्षकों का समायोजन किया है। प्राथमिक विद्यालय दामूपुर भगवतपुर (नगर विस्तारित) के प्रधाानाध्यापक ललित किशोर सिंह का समायोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरी भगवतपुर में हुआ है। प्राथमिक विद्यालय अहिरन का पूरा भगवतपुर की प्रधानाध्यापिका रंजीता गुप्ता को उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरी, संविलियन विद्यालय सोरांव (नगर विस्तारित) की माधुरी मौर्या और संविलियन विद्यालय लेहरा सोरांव (नगर विस्तारित) की विनीता शुक्ला को प्राथमिक विद्यालय मेंहदौरी, संविलियन विद्यालय भदरी सोरांव (नगर विस्तारित) की शशिकला शुक्ला को संविलियन विद्यालय राजापुर, संविलियन विद्यालय मोहब्बतगंज चाका (नगर विस्तारित) की सुधा यादव को प्राथमिक विद्यालय बोंगा चाका भेजा गया है।




प्राथमिक विद्यालय पटेल नगर बहादुरपुर (नगर विस्तारित) की अरिमा शुक्ला को बेनीगंज, कनिहार बहादुरपुर की सुधा वर्मा को तुलसीपुर, हथिगहां कौड़िहार (नगर विस्तारित) की सुषमा पांडेय को रसूलाबाद, मलाक हरहर कौड़िहार (नगर विस्तारित) की बन्दना मिश्रा को स्टैनली रोड, मलाक हरहर कौड़िहार (नगर विस्तारित) की संगीता पांडेय को तुलसीपुर में समायोजित किया गया है।



हाईकोर्ट के आदेश पर 34 शिक्षकों का समायोजन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link