Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 19, 2026

जातिगत गणना 16 से 30 नवंबर तक खुद करा सकेंगे

जातिगत गणना 16 से 30 नवंबर तक खुद करा सकेंगे

पहले चरण की तरह दूसरी में भी ऑनलाइन प्रक्रिया

5 से 9 जनवरी पुनरीक्षण कार्य किए जाएंगे





लखनऊ, जातिगत गिनती के साथ जनगणना का दूसरा चरण एक दिसंबर से शुरू होगा। उसके पहले नागरिकों को खुद अपनी गिनती करवाने का मौका दिया जाएगा। 16 से 30 नवंबर तक लोग अपनी गिनती अपनी जाति के साथ करवा सकेंगे।

जैसे पहले चरण में प्रक्रिया ऑनलाइन थी, ठीक उसी तरह दूसरे चरण में भी ऑनलाइन ही रहेगी। नागरिकों को 40 सवालों के जवाब भरने होंगे। जनगणना निदेशालय ने नागरिकों से इस दरमियान सभी जानकारियां सही-सही भरने की अपील की है ताकि जनगणना के आंकड़ों में कोई गलती न रहे। स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनता की गिनती उनकी जातियों के साथ की जाएगी।



जातिगत गणना 16 से 30 नवंबर तक खुद करा सकेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link