Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 19, 2026

आरओ-एआरओ के पुराने पाठ्यक्रम पर परीक्षा कराने के लिए महापंचायत तीन को

आरओ-एआरओ के पुराने पाठ्यक्रम पर परीक्षा कराने के लिए महापंचायत तीन को

प्रयागराज, । समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) परीक्षा पुराने पाठ्यक्रम और पैटर्न पर कराने की मांग को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के नेतृत्व में रविवार को मम्फोर्डगंज स्थित शिवाजी पार्क में अभ्यर्थियों की बैठक हुई। इसमें तीन नवंबर को शाम पांच बजे शिवाजी पार्क में छात्र हुंकार महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया।



बैठक में अभ्यर्थियों ने कहा कि वे लंबे समय से पुराने पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा के नजदीक पाठ्यक्रम में संभावित बदलाव से उनकी तैयारी और भविष्य की योजनाएं प्रभावित होंगी। अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।


आरओ-एआरओ के पुराने पाठ्यक्रम पर परीक्षा कराने के लिए महापंचायत तीन को Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link