Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 19, 2026

किसानों के बच्चों की छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

किसानों के बच्चों की छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी

लखनऊ। सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना का दायरा बढ़ा दिया है। मंडी परिषद की इस योजना के तहत छात्रवृत्ति की निर्धारित सीटों को दोगुना कर दिया गया है। संशोधित नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक कृषि विश्वविद्यालय एवं कृषि संस्थान में छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों की निर्धारित संख्या 45 से बढ़ाकर 90 और प्रत्येक कृषि महाविद्यालय में 15 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है। पात्र विद्यार्थियों को अब सालाना 36 हजार रुपये बढ़ाकर 60 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इस तरह सालाना छात्रवृत्ति में कुल 24 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस प्रकार योजना के तहत छात्रवृत्ति की कुल निर्धारित संख्या 1,410 से बढ़कर 2,820 हो गई है।



किसानों के बच्चों की छात्रवृत्ति सीटें दोगुनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link