Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 15, 2026

4,696 महिलाओं व बालिकाओं को किया सम्मानित

 4,696 महिलाओं व बालिकाओं को किया सम्मानित

लखनऊ। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में 854 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं सम्मानित किया गया। इसके अलावा अभिनव पहल कर 6,572 एनसीसी महिला कैडिट ने प्रदेश में यातायात का संचालन भी संभाला। पुलिस लाइन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बहादुरी का परिचय देने वाली महिलाओं व बालिकाओं, प्रतिष्ठित महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। महिला चिकित्सकों, नर्सों, शिक्षिकाओं व स्वयंसेवी संगठनों (एनजीओ) में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया





महिला सशक्तीकरण की दिशा में नई-नई पहल भी की जा रही हैं। सभी जिलों में यातायात निदेशालय के सहयोग से महिला एनसीसी कैडेट्स ने प्रमुख चौराहों पर यातायात का संचालन भी संभाला। उन्होंने लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक भी किया। एनसीसी की बालिकाओं ने हाथ के एक संकेत से पूरे यातायात को रोककर अपने सामर्थ्य का परिचय दिया। यातायात संचालन में प्रदेश के कुल 1,956 प्रमुख चौराहों पर 4,848 महिला पुलिसकर्मियों के साथ 6,572 एनसीसी महिला कैडिट ने भागीदारी की। इस दौरान यातयात नियमों से जुड़ी 63,574 प्रचार सामग्री वितरित की गई। अभियान के तहत गुरुवार को साइबर सुरक्षा से जुड़ी वृहद कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।

4,696 महिलाओं व बालिकाओं को किया सम्मानित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link